दुर्ग संभाग

मॉर्निंग वॉक के दौरान मिला लावारिस बैग, पत्रकार ने पुलिस को सौंपकर पेश की मानवता की मिसाल

बेमेतरा ( शिखर दर्शन ) // जिले में ईमानदारी और मानवता की अनोखी मिसाल देखने को मिली है। वरिष्ठ पत्रकार आनंद साहू ने सड़क पर लावारिस हालत में मिले लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवर और नगदी से भरे बैग को पूरी जिम्मेदारी के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। उनके इस सराहनीय कदम की पूरे जिले में जमकर प्रशंसा हो रही है।

सिग्नल चौक के पास मिला संदिग्ध बैग

जानकारी के अनुसार पत्रकार आनंद साहू रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान शहर के सिग्नल चौक स्थित एक दुकान के पास उन्हें एक काला बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। बैग खोलकर देखने पर उसमें सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

तुरंत पुलिस को सौंपा बैग

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आनंद साहू ने बिना किसी देरी के बैग को बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू करते हुए बैग के असली मालिक की तलाश शुरू कर दी।

ज्वेलरी व्यवसायी का निकला बैग

जांच के दौरान पता चला कि बैग ग्राम अमोरा निवासी ज्वेलरी निर्माता विजय कुमार सोनी का था। बताया गया कि वह रात में दुकान बंद कर अपने भाई के पास गए थे और इसी दौरान रास्ते में उनका बैग गिर गया था। बैग में करीब 20 तोला सोना और 40 हजार रुपये नकद मौजूद थे।

जिलेभर में हो रही ईमानदारी की सराहना

बैग सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही व्यवसायी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं पत्रकार आनंद साहू की ईमानदारी की जिलेभर में सराहना हो रही है। लोग इसे आज के दौर में नैतिकता, जिम्मेदारी और इंसानियत की प्रेरणादायक मिसाल बता रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!