रायपुर संभाग

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

नीट यूजी के जरिए मिलेगा प्रवेश, 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा हासिल करने का बड़ा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत संचालित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा देशभर के 20 मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी के माध्यम से प्रवेश के लिए बीमित श्रमिकों के बच्चों हेतु 700 सीटें आरक्षित की गई हैं।

मेडिकल शिक्षा के लिए विशेष पहल

इस योजना का उद्देश्य संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों को मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इन आरक्षित सीटों पर प्रवेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी के माध्यम से दिया जाएगा।

31 मई आवेदन की अंतिम तिथि

ईएसआईसी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हेल्पलाइन और शाखा कार्यालय से मिलेगी जानकारी

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटवर्ती ईएसआईसी शाखा कार्यालय अथवा राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

श्रमिकों से अधिक से अधिक आवेदन कराने की अपील

श्रमिकों से अपील की गई है कि वे अपने योग्य एवं इच्छुक बच्चों का अधिक से अधिक आवेदन करवाकर भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!