सरगुजा संभाग

अर्धनग्न हालत में मिली पत्नी की लाश: शराबी पति ने उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद हुआ फरार

दिल दहला देने वाली वारदात, दो मासूम बच्चों से छिना मां का साया

सरगुजा ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के Surguja जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात पति-पत्नी घर में साथ सोए थे। मंगलवार सुबह महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में घर के भीतर मिला, जिसे देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान हत्या की आशंका सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से पड़ताल शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के बाद आरोपी पति घर से गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!