दुर्ग संभाग

कबीरधाम पुलिस की अनोखी पहल: SP समेत अफसर साइकिल से पहुंचे दफ्तर, दिया ऊर्जा बचत और फिटनेस का संदेश

पेट्रोल बचाओ, फिट रहो: कबीरधाम पुलिस की साइकिल पहल बनी मिसा

कवर्धा ( शिखर दर्शन ) // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। कबीरधाम जिले में मंगलवार सुबह एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपने कार्यालय साइकिल चलाकर पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान भी साइकिल से दफ्तर पहुंचे।

वर्दी में फिटनेस का संदेश, सड़कों पर दिखा अनुशासन का कारवां

कबीरधाम पुलिस की इस पहल ने न सिर्फ आम लोगों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर सकारात्मक संदेश भी दिया। शहर की सड़कों पर पुलिस अधिकारियों को साइकिल चलाते देख लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की।

“छोटी आदतें बदलेंगी देश की तस्वीर” — SP धर्मेंद्र सिंह

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ऊर्जा बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर हम पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। साथ ही साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है।

युवाओं को दिया संदेश: छोटी दूरी पर बाइक नहीं, साइकिल चुनें

एसपी ने कहा कि यदि लोग छोटी दूरी के लिए निजी वाहनों की जगह साइकिल का उपयोग करें तो इससे प्रदूषण कम होगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने युवाओं से फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की अपील भी की।

पुलिस की पहल पर लोगों ने कहा — बदलाव ऐसे ही आएगा

कबीरधाम police की यह पहल अब जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जब प्रशासनिक अधिकारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, तो समाज पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!