रायपुर संभाग

13 साल बाद रायपुर में उतरेगी KKR: RCB से महामुकाबला कल, तब गंभीर थे कप्तान… अब सिर्फ यह खिलाड़ी बचा टीम में

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में फिर गूंजेगा IPL का रोमांच, 2013 की KKR और 2026 की टीम में जमीन-आसमान का फर्क

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांच के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 13 मई को डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि KKR की टीम पूरे 13 साल बाद रायपुर के मैदान पर उतरने जा रही है।

2013 की यादें फिर होंगी ताजा

आखिरी बार KKR ने 1 मई 2013 को रायपुर में मुकाबला खेला था। उस समय टीम की कमान गौतम गंभीर के हाथों में थी। मुकाबले में सामने थी Delhi Capitals (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) और उस मैच में कोलकाता को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

13 साल बाद जब KKR रायपुर लौट रही है तो टीम का चेहरा पूरी तरह बदल चुका है। उस दौर के कई दिग्गज खिलाड़ी अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

अब अजिंक्य रहाणे के हाथों में कमान

जहां 2013 में गौतम गंभीर कप्तान थे, वहीं इस बार टीम की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। दिलचस्प बात यह है कि कभी KKR को ट्रॉफी दिलाने वाले गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

13 साल बाद भी सिर्फ सुनील नरेन कायम

अगर 2013 और 2026 की KKR टीम की तुलना करें तो सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी टीम में सिर्फ सुनील नरेन ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2013 के रायपुर मुकाबले में भी प्लेइंग-11 का हिस्सा थे और इस बार भी मैदान पर उतरेंगे।

उस दौर के दिग्गज खिलाड़ी जैक्स कैलिस, ब्रेट ली और यूसुफ पठान अब संन्यास ले चुके हैं। उनकी जगह अब नई पीढ़ी के सितारे टीम की पहचान बन चुके हैं।

रायपुर में RCB का दूसरा होम ग्राउंड

इस सीजन में रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम RCB का दूसरा होम ग्राउंड बना हुआ है। बीते रविवार इसी मैदान पर खेले गए सीजन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक में RCB ने Mumbai Indians को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया था।

अब क्रिकेट फैंस की नजरें RCB और KKR के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जहां एक ओर विराट ब्रिगेड अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, तो दूसरी ओर KKR 13 साल बाद रायपुर में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!