मध्यप्रदेश

कूनो के खुले जंगल में दौड़ेंगे चीते, कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों की उम्मीद

भोपाल ( शिखर दर्शन ) //मध्यप्रदेश में आज प्रशासनिक और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिनभर अलग-अलग आयोजनों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से होगी, जहां लंबे इंतजार के बाद दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सागर, भोपाल और फिर असम दौरे पर रवाना होंगे।

कूनो नेशनल पार्क में चीता विमुक्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुबह कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे, जहां विशेष कार्यक्रम के दौरान दो मादा चीतों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी होगी। माना जा रहा है कि इससे कूनो में चीता प्रोजेक्ट को नई गति मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

सागर और भोपाल में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कूनो कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सागर में स्थानीय आयोजन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। यहां पुलिस और सुरक्षा सेवाओं से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

शाम को होगी अहम कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री शाम को मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जनहित, विकास योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं और नई घोषणाओं पर भी निर्णय ले सकती है।

गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड

प्रदेश में गेहूं उपार्जन को लेकर सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस बार मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी में पंजाब से आगे निकल गया है। समर्थन मूल्य पर अब तक 63 लाख टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। लाखों किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी जारी है। सरकार ने किसानों की सुविधा को देखते हुए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है।

सिंचाई परियोजना को लेकर ग्रामीणों से मिलेंगे जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज छतरपुर जिले का दौरा करेंगे। यहां वह रुंज सिंचाई परियोजना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। परियोजना के कारण विस्थापन और मुआवजे को लेकर ग्रामीण लगातार विरोध जता रहे हैं। पटवारी प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनकर आंदोलन को लेकर रणनीति बना सकते हैं।

असम रवाना होंगे मुख्यमंत्री

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम को भोपाल से गुवाहाटी रवाना होंगे। वे वहां आयोजित मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!