रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में गर्मी का तांडव शुरू: राजनांदगांव में 43 डिग्री, हीटवेव का अलर्ट

एंटी साइक्लोन के असर से बढ़ा तापमान, अगले दिनों में और तेज होगी गर्मी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जहां एंटी साइक्लोन के प्रभाव से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में करीब 3 डिग्री तक तापमान बढ़ा है और राजनांदगांव में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी के और तीव्र होने तथा कुछ क्षेत्रों में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम बना हुआ है और तापमान में लगातार वृद्धि की संभावना है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से कोमोरिन तक विस्तारित है, जबकि कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। इसके चलते मध्य क्षेत्र में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

बीते 24 घंटों में जहां राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हीटवेव या लू जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!