रायपुर संभाग

पुलिसकर्मी के घर चोरों का धावा: रात्रिगश्त पर गया था आरक्षक, पीछे से नकदी और जेवरात पार

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी का मामला सामने आया है। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के घर चोरों ने धावा बोल दिया। वारदात के वक्त आरक्षक रात्रिगश्त के लिए थाने गया हुआ था।

पत्नी और बच्चे गांव गए थे, पीछे से घर में घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक, दीपक पटेल की पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन के मौके पर गांव गए हुए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। रात्रिगश्त से वापस लौटने पर आरक्षक को घर के ताले टूटे मिले।

घर के अंदर जाने पर अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारियों में रखी नकदी और जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई है। चोरी गए सामान की कुल कीमत कितनी है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की वारदात की जांच के लिए एफएसएल, डॉग स्क्वायड, क्राइम टीम और थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!