बिलासपुर संभाग

बॉयफ्रेंड के पास जाने से रोकने पर नाबालिग ने भाई को बनाया बंधक, पैसे ट्रांसफर करने की रखी मांग

घर के अंदर भाई को बंधक बनाने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला; बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश की गई बच्ची

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) //

बॉयफ्रेंड के पास जाने को लेकर परिवार से नाराज थी बच्ची

पुलिस के अनुसार, नाबालिग बच्ची अपने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी, लेकिन परिवार के सदस्य उसे जाने से रोक रहे थे। इसी बात को लेकर बच्ची नाराज हो गई और उसने अपने भाई को घर के अंदर बंधक बना लिया।

बताया गया है कि भाई को छोड़ने के बदले बच्ची ने अपने बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की मांग रखी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया गया

पुलिस ने मामले में नाबालिग की सामाजिक पृष्ठभूमि से संबंधित रिपोर्ट तैयार की है। इसके बाद उसे आवश्यक काउंसलिंग और देखरेख के लिए संबंधित बाल संरक्षण प्राधिकरण के समक्ष पेश किया गया।

फिलहाल नाबालिग को शेल्टर सेंटर में रखा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी पूरे मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी कर रहे निगरानी

मामले में पुलिस नाबालिग की परिस्थितियों और पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की सुरक्षा और आवश्यक संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!