रायपुर संभाग

गणतंत्र दिवस 2026: CRPF पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी 26 वर्षीय सिमरन बाला, इतिहास रचेगी महिला अधिकारी

रायपुर (शिखर दर्शन) // 26 जनवरी 2026 को जब देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा, तब सुरक्षा बलों की परेड में महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व की झलक भी सामने आएगी। इस अवसर पर 26 साल की सिमरन बाला, जो CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट हैं, इतिहास रचेंगी। वह पहली महिला अधिकारी होंगी, जो CRPF की पूरी पुरुष मार्चिंग यूनिट का नेतृत्व करेंगी। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों में महिला नेतृत्व की मजबूती को दर्शाती है।

नौशेरा की बेटी ने किया नाम रोशन
सिमरन बाला मूल रूप से जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा की रहने वाली हैं। उन्होंने CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सेवा शुरू की है। इस साल गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में वह CRPF की 140 से अधिक पुरुष कर्मियों वाली यूनिट का नेतृत्व करेंगी। सिमरन राजौरी जिले की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने CRPF में यह पद हासिल किया।

UPSC में पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता
सिमरन बाला 2023 में UPSC सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) परीक्षा पास कर CRPF में शामिल हुई थीं। इस परीक्षा में उन्हें AIR 82वीं रैंक मिली थी। वहीं 2023 में जम्मू-कश्मीर से सिलेक्ट होने वाली एकमात्र महिला कैंडिडेट भी सिमरन ही थीं।

योग्यता और कड़ी मेहनत का परिणाम
सिमरन बाला को पुरुष यूनिट का नेतृत्व करने का मौका उनके योग्यता और परेड में शानदार प्रदर्शन के कारण मिला। अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान उनका आत्मविश्वास, सटीकता और कमांड क्षमता सभी से अलग दिखाई दी। यही वजह थी कि उन्हें 26 जनवरी को CRPF यूनिट का नेतृत्व करने का सम्मान मिला।

सिमरन बाला की यह उपलब्धि महिला नेतृत्व और समानता की दिशा में भारतीय सुरक्षा बलों में एक प्रेरक कदम के रूप में देखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!