छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम जारी, अगले 3 दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरने के आसार

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं हुई।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में 5 जनवरी की सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान (CG Weather Update)
- रायपुर (शहर): अधिकतम 27.2°C, न्यूनतम 16.3°C
- रायपुर एयरपोर्ट: अधिकतम 26.0°C, न्यूनतम 15.0°C
- बिलासपुर: अधिकतम 26.0°C, न्यूनतम 14.4°C
- पेंड्रा रोड: अधिकतम 20.4°C, न्यूनतम 7.6°C
- अंबिकापुर: अधिकतम 21.9°C, न्यूनतम 9.9°C
- जगदलपुर: अधिकतम 28.2°C, न्यूनतम 12.5°C
- दुर्ग: अधिकतम 30.9°C, न्यूनतम 14.0°C
- राजनांदगांव: अधिकतम 29.0°C, न्यूनतम —
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।



