रायपुर संभाग

सीएम साय का व्यस्त कार्यक्रम, मंत्री राजवाड़े का रिपोर्ट कार्ड, नेशनल ट्राइबल गेम्स ट्रॉयल और राजनीतिक हलचल समेत कई अहम गतिविधियां आज

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों का दिन व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों, खेल आयोजन और राजनीतिक संगठनों तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय हैं।


मुख्यमंत्री साय आज लेंगे विभागीय बैठक, भाजपा कार्यालय में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।
वे सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री VB-GRG बिल (विकसित भारत – गारंटी फ़ॉर रोज़गार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 के प्रावधानों की भी जानकारी देंगे।


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पेश करेंगी दो साल का रिपोर्ट कार्ड

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज अपने विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगी।
यह प्रेसवार्ता दोपहर 12.30 बजे, नया रायपुर में होगी, जिसमें विभागीय योजनाओं और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए ट्रॉयल आज से

फरवरी में रायपुर और जगदलपुर में होने वाले नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का चयन 6 से 8 जनवरी तक किया जाएगा।
ट्रॉयल रायपुर और बिलासपुर में आयोजित होंगे, जिसमें आदिवासी बहुल क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

खेल संचालनालय ने ऑनलाइन पंजीयन के लिए क्यूआर कोड, मोबाइल नंबर 8871419609 और वेबसाइट जारी की है। वहीं, ट्रायल स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन की भी सुविधा रहेगी।

संचालक खेल श्रीमती तनुजा सलाम ने बताया कि प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी शामिल हैं।
खिलाड़ियों को एसटी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।


रायपुर में ट्रायल का शेड्यूल

  • 6 जनवरी, सुबह 9 बजे – वेटलिफ्टिंग (स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा)
  • 7 जनवरी, सुबह 9 बजे – कुश्ती
  • 7 व 8 जनवरी, सुबह 9 बजे – फुटबॉल
  • 7 व 8 जनवरी – हॉकी (सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम)

महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर दिल्ली में मंथन

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक होगी।
राष्ट्रीय संगठन के बुलावे पर प्रदेश से पांच नेत्रियां साक्षात्कार के लिए पहुंचेंगी।
इनमें विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक छन्नी साहू, लक्ष्मी ध्रुव, ममता चंद्राकर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा शामिल हैं।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में साक्षात्कार होंगे। संगठनात्मक प्रदर्शन, सदस्यता अभियान और राजनीतिक संतुलन के आधार पर अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा। इस बार ओबीसी वर्ग को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग की मासिक बैठक आज

आरंग में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक दोपहर 1 बजे, राजीव भवन आरंग में होगी।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।


सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिहान महिलाओं का प्रदर्शन

एनआरएलएम बिहान से जुड़ी सक्रिय समूह की महिलाएं आज सात सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यस्तरीय प्रदर्शन करेंगी।
यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे, मोतीबाग के पास राजीव गांधी चौक में होगा।
महिलाएं नियमितीकरण, नियुक्ति पत्र, मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगें उठा रही हैं। वर्तमान में 1910 रुपये मासिक मानदेय को न्यूनतम वेतन के अनुरूप बढ़ाने की मांग की जा रही है।


रायपुर में आज के अन्य प्रमुख कार्यक्रम

महासभा

  • संस्था: छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन
  • स्थान: सिंधु पैलेस, शंकरनगर
  • समय: पंजीयन 3 बजे से, औपचारिक सत्र शाम 5 बजे से

भागवत कथा

समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कथावाचक: आचार्य राहुल महाराज

संगठन: ‘एक कदम धर्म की ओर’

स्थान: श्रीपशुपतिनाथ मंदिर, सिलतरा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!