मध्य प्रदेश में IAS अफसरों को नए साल का बड़ा तोहफा: दर्जनों अधिकारियों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल की शाम आईएएस अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए एक साथ कई अफसरों को पदोन्नत किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों और वेतनमान से जोड़ा है।
कलेक्टर रैंक के 24 अधिकारियों को अपर सचिव नियुक्ति
सरकार ने कलेक्टर रैंक के 24 अधिकारियों को अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया है। इनमें प्रियंक मिश्र, अमनबीर सिंह बैंस, रजनी सिंह, मयंक अग्रवाल, सोनिया मीना, सतीश कुमार एस, फ्रैंक नोबेल ए, सोमेश मिश्रा, एस कृष्ण चैतन्य, अनूप कुमार सिंह, संदीप जी आर, गिरीश कुमार मिश्रा, शिवम वर्मा, राघवेंद्र सिंह, विकास मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, मीनाक्षी सिंह, कैलाश वानखेड़े, अमन बहादुर सिंह, मनीष सेंतीया, नीरज कुमार वशिष्ठ, किशोर कुमार कन्याल और रूही खान शामिल हैं।
कमिश्नर रैंक के 16 अधिकारियों को सचिव पद पर नियुक्ति
कमिश्नर रैंक के 16 अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें अनय द्विवेदी, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, तरुण राठी, कर्मवीर शर्मा, भास्कर लक्षकार, अभिजीत अग्रवाल, आशीष सिंह, छोटे सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, सपना निगम, दीपक कुमार सक्सेना, राम प्रताप सिंह जादौन, बसंत कुर्रे, सुरेश कुमार, चंद्रशेखर बालिंबे और शीलेंद्र सिंह शामिल हैं।
SDM लेवल के 8 अधिकारियों का वेतनमान बढ़ा
सरकार ने SDM लेवल के 8 अधिकारियों के वेतनमान में भी वृद्धि की है। इनमें ऐश्वर्या वर्मा, रवि कुमार सिहाग, आशीष, कार्तिकेय जायसवाल, विशाल धाकड़, सोनाली देव, अर्पित गुप्ता और तनुश्री मीना शामिल हैं।
सरकार का यह कदम अफसरों को नई जिम्मेदारियों के साथ प्रेरित करने और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में माना जा रहा है।






