रायपुर संभाग
धान खरीदी शुरू होने से पहले चिल्फी चेकपोस्ट पर 212 क्विंटल अवैध धान जब्त

रायपुर / कबीरधाम ( शिखर दर्शन ) // जिले में अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत चिल्फी चेकपोस्ट पर एक वाहन से 212 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। वाहन क्रमांक यूपी-90-टी-7437 में भरे गए इस धान को उत्तरप्रदेश के बहराईच जिले की बाघरमऊ मंडी से लोड कर राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था।
जांच के दौरान वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई, जिसके बाद वाहन और धान दोनों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में 23 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। यहां राजस्व, कृषि, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार निगरानी रख रही है ताकि अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।



