भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय बैठक, राजनीतिक रणनीति और नियुक्तियों पर हुई चर्चा

भोपाल (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री निवास में भाजपा संगठन और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राजनीतिक नियुक्तियों के साथ-साथ निगम, मंडल और मंडल स्तर पर होने वाली नियुक्तियों पर विस्तृत चर्चा हो रही है। इसके अलावा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी बैठक का अहम हिस्सा रही।
बैठक में अगले माह दिसंबर में सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर भी विचार किया जा रहा है। यह बैठक संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को मजबूत करने के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।
बैठक अभी जारी है और जल्द ही इसके संबंध में आधिकारिक बयान जारी होने की संभावना है।



