मध्यप्रदेश

महिला टीचर का दर्दनाक अंत : लिव इन पार्टनर से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम , पुलिस के सामने ही छत से कूदकर दी जान

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला टीचर ने लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद अपने जीवन का अंत कर लिया। घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र की है, जहां 43 वर्षीय सुनीता चौहान, जो इटारसी की निवासी थीं, ने पुलिसकर्मियों के सामने ही अपने किराए के मकान की छत से कूदकर जान दे दी।

सूत्रों के अनुसार, सुनीता पिछले आठ साल से विधवा थीं और हाल ही में प्रेमी के साथ रहने भोपाल आई थीं। घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी और महिला को समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी और छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हुई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला के लिव-इन पार्टनर की पहचान सार्वजनिक नहीं हो पाई है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!