मध्यप्रदेश
दशहरा 2025: मध्य प्रदेश में सभी जिलों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम, CM डॉ. मोहन इंदौर में करेंगे पूजा, मंत्री-सांसद-विधायक रहेंगे मौजूद , आदेश जारी

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में दशहरा 2025 का जश्न इस बार भी परंपरानुसार धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्वयं अपने प्रभार जिले इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे।
प्रदेश के अन्य मंत्री, सांसद और विधायकों को भी विभिन्न जिलों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे के बाद शुरू होगा।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भोपाल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला रीवा, मंत्री विजय शाह खंडवा और कैलाश विजवर्गीय धार में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
देखें पूरी लिस्ट:






