मध्यप्रदेश

मंगलसूत्र लूटने आया बदमाश रंगे हाथ पकड़ा गया: ग्रामीणों ने बांधा, महिला ने चप्पलों से उतारी भड़ास

मऊगंज ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के मऊगंज में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब किराया देने के बहाने आए एक बदमाश ने ऑटो में बैठी महिला का मंगलसूत्र झपटने की कोशिश की। लेकिन उसकी यह साजिश नाकाम हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने न सिर्फ आरोपी को पकड़ लिया, बल्कि उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। इस दौरान महिला ने भी हिम्मत दिखाते हुए चप्पलों से आरोपी की पिटाई की। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किराया देने के बहाने किया वारदात का प्रयास

जानकारी के मुताबिक, घटना मऊगंज के पन्नी पथरिहा मोड़ की है। प्रीति जायसवाल नामक महिला ऑटो से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक किराया देने का बहाना बनाकर उनके पास आया और अचानक गले से मंगलसूत्र झपटने की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया।

भीड़ ने बदमाश की धुनाई की

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इस बीच महिला ने भी साहस दिखाया और चप्पलों से बदमाश को पीटा। ग्रामीणों ने आरोपी को वहीं बंधक बना लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संदीप भारती ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!