भाभी के इनकार के बाद देवर ने किया दिल दहला देने वाला कांड, बिस्तर पर मिला खून से लथपथ शव, पुलिस भी रह गई हैरान

रीवा ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक रिश्ते का कत्ल कर देने वाली हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार को 35 साल की नेहा सिंह की उनके बेडरूम में खून से लथपथ मृत हालत पाई गई। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था, जिससे वह मौके पर ही मौत को पहुंच गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि पुष्पेन्द्र, मृतिका का दूर का रिश्तेदार और देवर था। वह कई बार पैसों की मांग कर चुका था, जिसे महिला पूरा करती थी। लेकिन शुक्रवार को पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने घर में रखे लकड़ी के भारी बैट से महिला की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी सहित लगभग 21 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। हत्या में इस्तेमाल किया गया बैट भी जब्त कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान प्रकरण में अन्य धाराओं को भी जोड़ा जाएगा।

इस घटना ने रीवा में रह रहे लोगों को हिलाकर रख दिया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
मृतिक का घर :




