राहुल गांधी की “भारत न्याय यात्रा” छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी , पीसीसी चीफ बोले… रोड मैप तय होगा दिल्ली में , कहा यात्रा को ले कर हम है तैयार !

रायपुर//( शिखर दर्शन)//राहुल गांधी अपनी “भारत जोड़ो यात्रा” के बाद अब नए साल 14 जनवरी से “भारत न्याय यात्रा” शुरू करने जा रहे हैं जो 20 मार्च तक चलेगी । यह यात्रा पूर्व से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक चलेगी । इस यात्रा को मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल में हरी झंडी दिखाएंगे । राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दीपक बैज ने कहा कि ये यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी जिसकी तैयारी लगभग हमने कर ली है । और इस संबंध में 4 जनवरी को दिल्ली में बैठक होगी और उसका रोड मैप तैयार किया जाएगा हम सब कांग्रेसी बहुत अधिक उत्साहित हैं ।
राहुल गांधी की “भारत न्याय यात्रा” को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 14 जनवरी से पैदल यात्रा का दूसरा चरण की शुरुआत राहुल गांधी के नेतृत्व में होगी । यह यात्रा मणिपुर से छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र होते हुए गुजरेगी । चार जनवरी को इस संबंध में दिल्ली में बैठक निश्चित की गई है जिसमें भारतीय कांग्रेस कमेटी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे बैठक में भारत नया यात्रा जो कि छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी उसके संबंध में रूपरेखा तैयार की जाएगी । उन्होंने कहा की इस बात को लेकर हम सब में बहुत अधिक उत्साह है । और भारत न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने से निश्चित रूप से देश को इसका लाभ प्राप्त होगा ।
भारत न्याय यात्रा का उद्देश्य
भारत न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक को राजनीतिक , आर्थिक और सामाजिक न्याय दिलाना है । बताया जा रहा है कि यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों से होकर गुजरेगी हालांकि इस यात्रा का आधिकारिक रूप से रोड मैप कांग्रेस ने जारी नहीं किया है ।



