रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट; 50 KM तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर सहित दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //

दक्षिण छत्तीसगढ़ में कई जगह बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला और कई इलाकों में तापमान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया।

आंध्र-ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा था। 24 सितंबर की सुबह 11:30 बजे इसकी स्थिति 18.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 83.4 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास दर्ज की गई।

बारिश के साथ तेज हवाओं का असर

मौसम प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रदेश में सामान्य से कम बारिश

छत्तीसगढ़ में अब तक कुल बारिश सामान्य औसत की तुलना में करीब 6 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। हालांकि, मौजूदा मौसम प्रणाली के कारण अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम का असर अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!