रायपुर संभाग
बड़ी खबर: कार्यवाही से नाराज़ महिला ने महिला थाना के बाहर खुद को लगाई आग

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राजधानी के महिला थाना के बाहर सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि वर्षा गोस्वामी नामक महिला ने पति से चल रहे विवाद और पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
सूत्रों के अनुसार महिला ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाने पहुंची थी। अचानक उसने खुद को आग लगाई और जलती हुई हालत में थाना परिसर के भीतर घुस गई। घटना के वक्त थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर माना में धरना-प्रदर्शन की ड्यूटी पर थीं, जिस वजह से थाने में अधिक स्टाफ मौजूद नहीं था।
आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



