रायपुर संभाग
स्वतंत्रता दिवस पर 35 पुलिसकर्मी और जेलकर्मी सम्मानित ,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस वीरता, राष्ट्रपति पुलिस पदक और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए
रायपुर ( शिखर दर्शन ) // पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 पुलिस अधिकारियों, जवानों और जेलकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए विभिन्न पदकों और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान 11 को पुलिस वीरता पदक, 1 को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 11 को सराहनीय सेवा पदक, 5 को सुधार सेवा पदक, 1 को गृह रक्षक पदक और 6 को राज्य स्तरीय व पुलिस महानिदेशक पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुलिस वीरता पदक 2025
- लालजी सिन्हा, निरीक्षक, कबीरधाम
- भुवनेश्वर साहू, निरीक्षक, रायपुर
- संजय पोटाम, निरीक्षक, दंतेवाड़ा
- कमलेश मरकाम, प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा
- अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम
- दिनेश भास्कर, प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा
- चैतराम गुरूपंच, निरीक्षक, सुकमा
- हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा
- प्यारस मिंज, सहायक उप निरीक्षक, दंतेवाड़ा
- मनोज पुनेम, प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा
- शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा (पत्नी सुखमति ने पदक ग्रहण किया)
विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2025
- महेश राम साहू, सेवानिवृत्त निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2025
- राहुल भगत (भा.पु.से.), सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2025
- ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, सेवानिवृत्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय
- अनिल कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय
- हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय
- नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमांडर, 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई
- वली मोहम्मद शेख, निरीक्षक, योजना प्रबंध शाखा, पुलिस मुख्यालय
- समैया चिप्पनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, बीजापुर
- सुशील कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय
- तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, थाना रावघाट, कांकेर
- हरिश्चन्द्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव
- सुशील कुमार चौबे, आरक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय
सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक 2025
- मधु सिंह, उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, जगदलपुर
- साहेबुद्दीन अंसारी, सेवानिवृत्त मुख्य प्रहरी, जिला जेल, बेमेतरा
- हरवंश लाल मकराम, प्रहरी, जिला जेल, दंतेवाड़ा
- ज्ञानप्रकाश पैकरा, प्रहरी, जिला जेल, दंतेवाड़ा
- झीमन राम टोप्पो, मुख्य प्रहरी, जिला जेल, सूरजपुर
गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक 2025
- महेश कुमार मिश्रा, नायक, नगर सेना, कोरिया
राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024
- गुरू घासीदास पुरस्कार – निशा सिन्हा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, गरियाबंद
- राज्यपाल पुरस्कार – मंजूलता राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, रायपुर
- मुख्यमंत्री पुरस्कार – रागिनी मिश्रा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कुरूद, धमतरी
- रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार – मंजूलता राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, रायपुर
- शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार – रविन्द्र अनंत, निरीक्षक, अजाक थाना, बिलासपुर
- पुलिस महानिदेशक पुरस्कार – नर्मदा कोठारी, महिला प्रधान आरक्षक, बालोद



