मध्यप्रदेश

बड़े तालाब की लहरों पर बिखरेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग, CM डॉ. मोहन डायल-112 समेत कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आज देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। बड़े तालाब की लहरों पर सुबह 9:30 बजे से तिरंगा यात्रा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हिस्सा लिया। इस अनोखी यात्रा में 50 से अधिक नावें तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का संदेश दे रही थीं, जबकि 100 से अधिक वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से देशभक्ति की मिसाल पेश कर रहे थे।

मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा। तिरंगा यात्रा के बाद सुबह 10:10 बजे उन्होंने टेक्सटाइल इंडस्ट्री राउंड टेबल में ग्लोइंग सॉर्सिंग लीडर्स के साथ बैठक की। इसके बाद 11 बजे कोलार रोड और 11:45 बजे शौर्य स्मारक में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। दोपहर 12:30 बजे सीएम पीएचक्यू पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस विभाग को डायल 112 की नई सेवा की सौगात दी। इस अवसर पर डीजीपी कैलाश मकवाना सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव एवं किसान दिवस समारोह में भाग लिया। दोपहर 2 बजे वे भोपाल एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए रवाना हुए और वहां से मंडला पहुंचे। मंडला में दोपहर 3 बजे उन्होंने बलराम जयंती कार्यक्रम, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण और कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!