मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने निवास पर फहराया तिरंगा, आमजन से ‘हर घर तिरंगा’ में जुड़ने की अपील

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अपने निवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली और आमजन से आग्रह किया कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में इस अभियान ने देशवासियों में देशभक्ति का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है।

डॉ. यादव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!