स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण, दर्शकों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था तय
रायपुर ( शिखर दर्शन ) // 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों और अतिथियों के सुगम आवागमन के लिए पुलिस विभाग ने विस्तृत रूट और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू समेत कई वस्तुएं ले जाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।
रूट और पार्किंग व्यवस्था
- लाल कार पासधारी वाहन – PWD चौक, छग कॉलेज, कुंदन पैलेस, PWD कॉलोनी होते हुए एमटी वर्क्स शॉप गेट से वायरलेस ऑफिस के सामने से होकर मंच के पीछे स्थित वीआईपी पार्किंग तक जाएंगे।
- बिना पासधारी वाहन – सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे और पैदल पुलिस लाइन आरआई गेट से दर्शक दीर्घा तक पहुंचेंगे।
- स्कूल बसें – धमतरी गेट से छात्र-छात्राओं को उतारकर विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ पार्किंग में पार्क होंगी।
- सिद्धार्थ चौक/पुरानी बस्ती मार्ग से आने वाले बिना पासधारी वाहन – विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ पार्किंग में वाहन पार्क कर धमतरी गेट से पैदल प्रवेश करेंगे।
- PWD चौक से आने वाले बिना पासधारी वाहन – सेन्ट पॉल स्कूल पार्किंग में वाहन खड़ा कर आरआई गेट से पैदल प्रवेश करेंगे।
- कार्यक्रम स्थल के चारों ओर सड़क पर किसी भी वाहन की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
- मीडिया ओबी वैन – धमतरी गेट से प्रवेश कर हैलीपैड के पास पार्क होगी।
यातायात डायवर्सन
पेंशनबाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल परेड से जुड़े वाहन ही जा सकेंगे। अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर प्रतिबंधित वस्तुएं
शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा-तंबाकू, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, धारदार हथियार, विस्फोटक, चाकू, फटाके, लाठी, हॉकी स्टिक, प्रचार सामग्री, लाउड हैलर, हार्न, रेडियो, पालतू जानवर, फुग्गे और गेंद जैसी वस्तुएं अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
