मध्यप्रदेश

कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम ने बुलाई बैठक , सभी मंत्री होंगे शामिल कल हो सकता है विभागों का बंटवारा…

भोपाल//( शिखर दर्शन)// मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कैबिनेट विस्तार के बाद बैठक बुलाई है । जिसमें सभी मंत्रियों को बुलाया गया है  यह बैठक कल सुबह 11:00 बजे शुरू होगी, बताया जा रहा है कि कल यानी 26 दिसंबर को विभागों का बंटवारा किया जा सकता है । डॉक्टर मोहन मंत्री मंडल का विस्तार किया गया जिसमे कई वरिष्ठ विधायकों ने एवं नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी । मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद पर गोपनीयता की शपथ दिलाई है ।जिसमें 18 कैबिनेट मंत्री हैं , 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जबकि चार राज्य मंत्री शामिल है , वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक बुलाई है, जिसमें सभी मंत्रीगण शामिल होंगे । बताया जा रहा है कि जल्द ही नए मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा किया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!