मध्यप्रदेश भाजपा को आज नया प्रदेशाध्यक्ष, सीएम मोहन यादव की समीक्षा बैठकों का भी व्यस्त कार्यक्रमई-केवायसी अपडेट के लिए 15 जुलाई तक विशेष अभियान

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश भाजपा को आज नया प्रदेशाध्यक्ष मिलने जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल के नाम की औपचारिक घोषणा आज सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय, भोपाल में की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और केंद्र में शामिल प्रदेश के मंत्री उपस्थित रहेंगे। घोषणा के बाद हेमंत खंडेलवाल मीडिया को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:55 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और 11 से 2 बजे तक भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे मंत्रालय लौटकर दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक ऊर्जा विभाग और फिर 4:30 से 5:30 बजे तक परिवहन विभाग की समीक्षा बैठकें लेंगे।
15 जुलाई तक चलेगा ई-केवायसी विशेष अभियान:
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान सुनिश्चित करने और वास्तविक लाभार्थियों को ही राशन वितरण सुनिश्चित करने हेतु ई-केवायसी प्रक्रिया जारी है। शेष बचे हितग्राहियों की ई-केवायसी पूर्ण कराने और मृत, अपात्र एवं अस्तित्वहीन हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन कर नाम हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 1 से 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान जिले व वार्ड स्तर पर राशन व्यवस्था की पारदर्शिता और लक्ष्यित वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
