रायपुर संभाग

शिवानी शर्मा उपाध्याय का रहस्यमय मामला: पत्रकारिता और लॉ की छात्रा, पुलिस जांच में कई खुलासों के संकेत……

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // शिवानी शर्मा उपाध्याय के संदिग्ध मामले ने शहर में तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर ‘Shivi Sharma’ नाम से सक्रिय शिवानी शर्मा उपाध्याय के बारे में मिली जानकारी से पता चला है कि वह पत्रकारिता और कानून दोनों की पढ़ाई कर रही हैं। आरोप हैं कि उनके पिता बुढ़ेश्वर मंदिर के साफा हाउस की दुकान संचालित करते हैं।

जानकारी के अनुसार, शिवानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पुरानी बस्ती के वीर छत्रपति शिवाजी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अग्रसेन महाविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक (BAJMC) की पढ़ाई शुरू की, लेकिन बाद में कॉलेज बदलकर प्रगति कॉलेज चली गईं। वर्तमान में वह दिशा कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रही थीं। उनके करीबी दोस्त इस मामले से स्तब्ध हैं और कहते हैं कि शिवानी का व्यवहार कॉलेज में हमेशा सौहार्दपूर्ण और मिलनसार रहा है। दोस्त यह भी मानते हैं कि हत्या जैसे गंभीर मामले में वह कभी शामिल हो सकती हैं, यह उनकी सोच से परे था।

रायपुर पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान ही कई नए तथ्य और खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है, जो इस रहस्य को और भी पेचीदा बना सकते हैं।

पुलिस ने अभी तक किसी भी अन्य विवरण को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

यह मामला न केवल शिवानी के परिचितों के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए एक रहस्य बना हुआ है, जिस पर पुलिस और प्रशासन की नजरें टिकी हुई हैं।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!