रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के शासकीय ITI संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 25 जून तक भर सकते हैं फॉर्म

रायपुर (शिखर दर्शन) // शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून से cgiti.admissions.nic.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2025, रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

यह संपूर्ण प्रक्रिया संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ द्वारा पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे आवेदकों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। प्रवेश से संबंधित सभी नियम, शर्तें एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले प्रवेश विवरणिका को अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। अभ्यर्थी संस्था और व्यवसाय की प्राथमिकता में बदलाव या अन्य विवरणों में सुधार केवल 25 जून की समय सीमा तक ही कर सकेंगे। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जरूरी मार्गदर्शन या जानकारी के लिए अभ्यर्थी निकटतम शासकीय ITI संस्थानों से संपर्क कर सकते हैं या फिर वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 जून 2025
  • अंतिम तिथि: 25 जून 2025, रात 11:59 बजे

वेबसाइट: https://cgiti.admissions.nic.in

अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे समय रहते आवेदन कर लें और किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

__________________________________________________________

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!