मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में मंत्री विजय शाह विवाद में फंसे, CM मोहन यादव ने कार्रवाई के निर्देश दिए

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान को लेकर सियासी संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे संज्ञान में लिया है और तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्री विजय शाह की स्थिति इस विवाद के बाद बेहद कमजोर हो गई है और उनकी कुर्सी जाने की संभावना काफी बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट जारी कर स्पष्ट किया कि “माननीय मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट मंत्री श्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।”

इससे पहले मंत्री विजय शाह को लेकर मुख्यमंत्री निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मंत्री विजय शाह से विवादित बयान के लिए इस्तीफा मांगने की बात कही गई। बैठक के बाद मंत्री विजय शाह खंडवा के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रदेश में इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में तहलका मचा दिया है और सभी की निगाहें अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

____________________________________________________

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!