Blog

12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित: कांकेर के अखिल सेन ने किया टॉप, 98.20% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान

इस साल 81.87% छात्र हुए पास, पिछले साल से बेहतर रहा प्रदर्शन

रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम औपचारिक रूप से जारी किया। इस वर्ष 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 81.87 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के 80.74 प्रतिशत की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है।

इस बार कांकेर जिले के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। राज्यभर में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 81.87 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों —
📌 cgbse.nic.in,
📌 results.cgbse.nic.in,
📌 cg.nic.in,
📌 results.cg.nic.in — पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इन पोर्टल्स पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं।

छात्रों में परिणाम को लेकर काफी उत्साह देखा गया है और राज्य सरकार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!