मध्यप्रदेश

एमपी बोर्ड रिजल्ट का बदला समय: अब सुबह 10 बजे होगा जारी, एक क्लिक में यहां देखें अपना परिणाम

एमपी बोर्ड रिजल्ट 6 मई को सुबह 10 बजे होगा जारी, मुख्यमंत्री निवास से खुद सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा
10वीं-12वीं के 16.60 लाख छात्र रिजल्ट का कर रहे इंतजार, SMS और ऐप से भी मिलेगा परिणाम

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 6 मई 2025, मंगलवार को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मुख्यमंत्री निवास से रिजल्ट जारी करेंगे।

रिजल्ट की घोषणा पहले शाम में की जानी थी, लेकिन अब समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर देखे जा सकेंगे। इसके अलावा छात्र SMS और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।

इतने छात्र हुए थे शामिल

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 16 लाख 60 हजार 252 छात्र शामिल हुए हैं, जिनमें से कक्षा 10वीं में 9 लाख 53 हजार 777 और कक्षा 12वीं में 7 लाख 6 हजार 475 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:

अगर वेबसाइट पर लोड अधिक होने के कारण रिजल्ट न खुले, तो छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए फॉर्मेट में मैसेज टाइप करें:

  • कक्षा 10वीं के लिए: MPBSE10 <रोल नंबर>
  • कक्षा 12वीं के लिए: MPBSE12 <रोल नंबर>
    और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही क्षणों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

मोबाइल ऐप से ऐसे देखें परिणाम

छात्र DigiLocker, MPBSE MOBILE App, अथवा MP Mobile App के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. Google Play Store से संबंधित ऐप डाउनलोड करें।
  2. “Know Your Result” विकल्प चुनें।
  3. अपना Roll Number और Application Number दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट घोषित होते ही बिना देरी के देख सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!