बिलासपुर संभाग

सुशासन तिहार 2025: सीएम साय का हेलीकॉप्टर सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा, पीपल के पेड़ के नीचे हुई मुख्यमंत्री की चौपाल

सीएम साय ने सक्ती जिले के बंदोरा और करिगांव में की चौपाल, दी कई सौगातें

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // प्रदेशभर में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज से सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है। इस विशेष अभियान के तहत सीएम साय विभिन्न जिलों का आकस्मिक दौरा करेंगे, और जनता से सीधी बातचीत कर सरकार की योजनाओं के प्रभाव का जायजा लेंगे।

अभियान के पहले दिन सीएम साय सक्ती जिले के बंदोरा गांव पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। करिगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने तिलक और आरती के साथ उनका स्वागत किया, और मुख्यमंत्री को कमल फूल भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई, जहां खाट पर बैठकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

इस संवाद के दौरान सीएम साय ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, के बारे में फीडबैक लिया। जमीनी हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री ने लाभार्थी सोनाई बाई के घर जाकर आवास की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

इसके बाद सीएम ने करिगांव को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी। उन्होंने नए पंचायत भवन के निर्माण और मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणाएं की, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री ने अपने इस दौरे के दौरान ग्रामीणों के बीच सरकार की योजनाओं को लागू करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!