धर्म के नाम पर भोपाल में दरिंदगी: ‘अजमेर कांड पार्ट-2’ में फरहान और अली पर गैंगरेप की FIR, हामिद की आत्महत्या की जांच फिर होगी शुरू
भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित ‘अजमेर कांड पार्ट-2’ की तर्ज पर सामने आए लव जिहाद और गैंगरेप मामले ने सनसनी फैला दी है। बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों—फरहान खान और अली खान—के खिलाफ गैंगरेप की पांचवीं FIR दर्ज की है। इस बार मामला जीरो पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अशोका गार्डन थाना पुलिस फिर से उसकी रिमांड ले सकती है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस गैंग में शामिल एक और युवक हामिद की आत्महत्या के मामले की भी अब दोबारा जांच होगी। हामिद पर आरोप था कि उसने दुष्कर्म के लिए कमरे की व्यवस्था कराई थी। कुछ समय पहले उसने खुदकुशी कर ली थी। ऐशबाग पुलिस अब उसकी डायरी को फिर से खंगालने जा रही है, ताकि खुदकुशी की असली वजह और उसकी भूमिका की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
इस केस में अब तक रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले अपने नाम बदलकर तीन युवतियों से दोस्ती की थी। जब भरोसा बन गया, तो उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। इस पूरे मामले में आरोपी फरहान खान, साहिल खान और अली खान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए इसे ‘आतंकवाद के नए रूप’ के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि जिस तरह कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारी गई थी, उसी तरह भोपाल में भी धर्म देखकर दोस्ती और फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। यह धार्मिक नफरत के नाम पर समाज को तोड़ने वाली सोच का खतरनाक उदाहरण बनता जा रहा है।
पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही केस में चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।
