लव जिहाद का खौ़फनाक सच, दुष्कर्म के दौरान टॉर्चर कर वीडियो बनाते थे दरिंदे, हिडन फोल्डर से मिले कई वीडियो
भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले में एक पीड़िता ने दरिंदों द्वारा किए गए खौ़फनाक शोषण का खुलासा किया है। आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान पीड़िताओं को टॉर्चर कर उनका वीडियो बनाया और इन वीडियो को आपस में शेयर किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी इन वीडियो को बेचने की योजना बना रहे थे और उन्हें डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने आरोपी अली के आईफोन के हिडन फोल्डर से सात टॉर्चर वीडियो बरामद किए हैं, जिनमें पीड़िताओं को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया था। आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले कई अहम डेटा को डिलीट कर दिया था, लेकिन फॉरेंसिक टीम उसे रिकवर करने में जुटी हुई है। फरार आरोपियों अबरार और नबील के साथ मिलकर फरहान ने इन वीडियो को बेचने की योजना बनाई थी।
इसके अलावा पुलिस ने क्लब 90 रेस्टोरेंट को सील कर दिया है, जहां आरोपी लड़कियों को फंसाकर लाते थे। रेस्टोरेंट निजी कॉलेज से 100 मीटर की दूरी पर स्थित था, जहां लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण किया जाता था। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।



