मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन की समीक्षा बैठक, राजगढ़ को करोड़ों की सौगात, कांग्रेस की रैली और HFA फ्लैट आवंटन निरस्तीकरण की अहम घोषणाएँ

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री राजगढ़ जिले के दौरे पर भी रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें गौ पूजन, हितलाभ वितरण, जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के साथ-साथ विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम
सुबह 11 बजे, डॉ. मोहन यादव भोपाल में मंत्रालय में भोपाल जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद, दोपहर 12:30 बजे वर्ष 2025-26 में निवेश संवर्धन के संबंध में एक बैठक का आयोजन होगा। दोपहर 3:30 बजे, मुख्यमंत्री राजगढ़ पहुंचेंगे और वहां सारंगपुर के स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें श्रमदान, गौ पूजन और हितलाभ वितरण शामिल हैं। शाम 6:30 बजे तक वे भोपाल वापस लौटेंगे और 7:00 से 7:45 बजे तक निवास पर प्रदेश में प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन एरिया गठन के संबंध में बैठक लेंगे।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली
ग्वालियर में आज कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ रैली का आयोजन होगा। रैली में PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। रैली में हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे, जो लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पास आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

HFA फ्लैट्स का सर्वे शुरू
सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले HFA फ्लैट्स का सर्वे शुरू किया जाएगा। जिन फ्लैट्स में किराएदार पाए जाएंगे, उनके आवंटन निरस्त कर दिए जाएंगे। शुरुआती सर्वे में 21 प्रतिशत फ्लैट्स में किरायेदार पाए गए हैं। यह सर्वे जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम द्वारा किया जा रहा है।

भोपाल में बिजली कटौती
भोपाल के करीब 40 इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी, जो 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक रह सकती है। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते यह कटौती की जाएगी। प्रभावित इलाकों में गुर्जर अपॉर्टमेंट, सांई स्पर्श, पलक विहार, टेगौर नगर, दीप मोहिनी, गोपाल नगर और अन्य क्षेत्रों के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button