मध्यप्रदेश

चने के एक दाने ने छीनी मासूम की जिंदगी, मां की गोद में तड़पकर तोड़ा दम, गम में डूबा परिवार

रीवा (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मात्र एक चने के दाने ने दो साल के मासूम की जान ले ली। सराई गांव में बुधवार शाम विष्णु साहू का बेटा रौनक परिवार के साथ बैठकर चना खा रहा था। इसी दौरान एक चने का दाना उसके गले में अटक गया, जिससे उसकी सांसें रुकने लगीं।

परिजनों ने पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन दाना नहीं निकला। बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ने लगी और मां की गोद में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि सांस नली में दाना फंसने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

बेटे को अपनी गोद में तड़पता देख मां अनीता साहू का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे लाल की जान एक चने के दाने से चली जाएगी। वह मेरी आंखों के सामने खेल रहा था और पलभर में सब खत्म हो गया।”

यह घटना माता-पिता के लिए एक बड़ी सीख है कि छोटे बच्चों को खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!