रायपुर संभाग

माह-ए-रमजान का पहला रोजा कल से, शाही जामा मस्जिद में हिलाल कमेटी की बैठक के बाद घोषणा

रायपुर (शिखर दर्शन) // रमजान उल मुबारक का चांद शुक्रवार को नजर नहीं आया, जिसके चलते पहला रोजा अब रविवार से शुरू होगा। शुक्रवार शाम को शाही जामा मस्जिद में हिलाल कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चांद न दिखाई देने के बाद मस्जिद के इमाम इरफान उल्लाह खान ने रविवार से रमजान की शुरुआत का ऐलान किया।

आज दिखेगा चांद, तराबीह की होगी शुरुआत

शनिवार को चांद नजर आने की उम्मीद है, जिसके बाद रात से मस्जिदों में तराबीह की नमाज अदा की जाएगी। रमजान की तैयारियों को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार शाम से ही सिवई, दूधफेनी, खजला और इफ्तार से जुड़ी चीजों की खरीदारी तेज हो गई।

रमजान की खरीदारी से बाजार गुलजार

रमजान की शुरुआत से पहले ही बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। खजूर, मेवा और सिंवई की खरीदारी जोरों पर रही। मस्जिदों के आसपास विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और कई बाजारों में रंगीन रोशनी लगाई गई है।

रमजान की तैयारियों में जुटे शेख मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने फल, मेवा, मिठाई और सिंवई की खरीदारी कर ली है। वहीं, रहमत खान ने बताया कि रोजा खोलने के लिए खजूर को सबसे अहम माना जाता है, इसलिए इसकी खरीददारी सबसे पहले की गई। अगले हफ्ते ईद की तैयारी के लिए कपड़ों की खरीदारी की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!