रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा आज से शुरू, सीएम विष्णुदेव साय ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज, 1 मार्च से शुरू हो गई हैं। राज्यभर में परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें आत्मविश्वास व संयम के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, “प्रिय विद्यार्थियों, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सभी परीक्षार्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह आपके सपनों को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी ने पूरी मेहनत से तैयारी की होगी। बिना भय के, पूर्ण आत्मविश्वास और लगन के साथ परीक्षा दें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।”

बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और नकलमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा 23 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!