मध्यप्रदेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चित्रकूट दौरे पर, नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल (शिखर दर्शन) // केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे चित्रकूट में नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत

अमित शाह दोपहर 2:55 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उनकी अगवानी करेंगे। संगोष्ठी में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री 3:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चित्रकूट के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • सुबह 10:45 बजे उज्जैन से बड़नगर के दंगवाड़ा पहुंचकर श्री बोरेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे।
  • दोपहर 12:10 बजे दंगवाड़ा से चित्रकूट रवाना होंगे।
  • दोपहर 2:45 बजे हेलीपैड उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट में अमित शाह का स्वागत करेंगे।
  • सायं 4:20 बजे चित्रकूट से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 8 बजे इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • रात्रि 8:45 बजे इंदौर से भोपाल लौटेंगे।

प्रदेश सरकार 80 लाख टन गेहूं खरीदेगी

प्रदेश सरकार इस साल समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदेगी। अब तक तीन लाख किसान पंजीकरण करा चुके हैं। समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। गेहूं की खरीदी 1 मार्च से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों से शुरू होगी।

उज्जैन में विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ

महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन में विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह मेला आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक, पारंपरिक और लोक कलाओं की समृद्ध विरासत से परिचित होने का अवसर प्रदान करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!