राज्यपाल, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष समेत 177 लोग महाकुंभ के लिए रवाना, कांग्रेस नेताओं के न जाने पर डॉ. रमन सिंह का तंज – “जिनके तकदीर में नहीं, वे कुंभ नहीं जा रहे” | देखें, कौन-कौन जा रहा प्रयागराज…

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ से राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कुल 177 लोग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे। इस यात्रा में कैबिनेट मंत्री, भाजपा विधायक, सांसद और कांग्रेस के छह विधायक भी शामिल हुए। राज्य के इतने बड़े प्रतिनिधिमंडल की महाकुंभ में उपस्थिति इसे विशेष बना रही है।
डॉ. रमन सिंह का कांग्रेस नेताओं पर तंज

रायपुर एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महाकुंभ न जाने वाले कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, “जिनके तकदीर में नहीं है, वे कुंभ नहीं जा रहे। तकदीर वाला ही कुंभ जाता है। तकदीर मैं नहीं लिख सकता, जिनके तकदीर में नहीं है, वे खारून में डुबकी लगा सकते हैं।” उनके इस बयान से सियासी चर्चाओं को हवा मिल गई है।
महाकुंभ जाने वाले छत्तीसगढ़ के 177 लोगों की सूची
इस यात्रा में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य शामिल हुए। निम्नलिखित लोग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने गए:

- राज्यपाल: रमेन डेका
- मुख्यमंत्री: विष्णुदेव साय
- मुख्यमंत्री की पत्नी: कौशल्या साय
- विधानसभा अध्यक्ष: डॉ. रमन सिंह
- पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी: वीणा सिंह
- कैबिनेट मंत्री: अरुण साव, टोकन साहू, केदार कश्यप
- सांसद: सुनील सोनी, संतोष पांडे, विजय बघेल
- विधायक: धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा
- अन्य प्रमुख नेता:
- अजय जमवाल
- अमीश साव
- मीना साव
- शांति कश्यप
- किरण देव सिंह
- राशी देवी सिंह
- सरोज पांडे
- रेणुका सिंह
- कांती जायसवाल
- श्यामबिहारी जायसवाल
- रामविचार नेताम
- पुष्पा नेताम
- निशा सिंह नेताम
- अमला बघेल
- दयालदास बघेल
- लक्ष्मणलाल देवांगन
- गौरिशंकर अग्रवाल
- टंकराम वर्मा
- किरण वर्मा
- रामप्यारी उसेंडी
- विक्रम उसेंडी
- पुन्नूलाल मोहले
- भैयालाल राजवाड़े
- शशि सिंह
- रेखा पांडे
- महेश कश्यप
- राजेंद्र सिंह
- प्रेमप्रकाश पांडे
- कृष्णावती पांडे
- राजनी बघेल
- डोमनलाल कोर्सेवाड़ा
- राजेश अग्रवाल
- पुरंदर मिश्रा
- सरस्वती मिश्रा
- स्वप्ननीलाव डेका
- मुनिंद्र चंद्र डेका
- सौरभ श्रीवास्तव
- निखिल साहू
- ओमप्रकाश चौधरी
- रूप कुमारी चौधरी
- तिमिरेन्दु शेख
- श्रीकांत शर्मा
- तोषेंद्र देव साय
- विदुषी सिंह
- ऐश्वर्या सिंह
- अभिषेक सिंह
- बलेश्वर साहू
- डलेश्वर साहू
- जयश्री डलेश्वर साहू
- रामकुमार यादव
- नूतन बाई नाग
- भोजराज नाग
- रवि मिश्रा
- सुधा मिश्रा
- प्रियंका गर्ग
- सुयश अग्रवाल
- प्रभोध मिन्ज
- चिंतामणि महाराज
- रविकला
- दीपेश साहू
- देवेंद्र प्रताप सिंह
- भवानी देवी सिंह
- कमलेश जांगड़े
- शैलेश आनंद
- गुरु खुशवंत साहेब
- प्रणव कुमार मरपच्ची
- विक्रम सिसोदिया
- योगेश्वर राजू सिन्हा
- कीर्ति सिसोदिया
- प्रिया सिन्हा
- अशाराम नेताम
- विनायक गोयल
- ललित चंद्राकर
- मीनाक्षी चंद्राकर
- ऋकेश सेन
- दिलेश्वर कश्यप
- चेतराम आतामी मलिका
- पल्लवी सिंह
- रघवेंद्र सिंह
- इंद्र साव
- पीयूष सिंह
- व्यास कश्यप
- सूरज कश्यप
- विद्यावती सिदार
- कुंज बिहारी सिदार
- नितिन अग्रवाल
- धीरेंद्र तिवारी
- सौरभ सिंह
- आर्ति सिंह
- अद्विका शुक्ला
- छाया शुक्ला
- सुशांत शुक्ला
- पंकज हा
- भूपेंद्र सावनी
- कमलजीत सावनी
- कांती साहू
- इंद्र कुमार साहू
- सुमित उपाध्याय
- सुभाष राज
- संपत अग्रवाल
- सरोज अग्रवाल
- भुवनेश्वरी साकु
- रोहित साहू
- तुलसी कौशिक
- देहुती शर्मा
- अनुज शर्मा
- स्मिता शर्मा
- रेनूका यादव
- गजेंद्र यादव
- दीपक अंधारे
- किशोर कुमार सिंह
- मोतीलाल साहू
- रूपा साहू
- शशिबाई साहू
- ईश्वर साहू
- मिथिलेश शर्मा
- प्रशांत सोनी
- शेष कुमार साहू
- संतोष कुर्रे
- प्रहलाद मरकाम
- शैलेंद्र सिंह ठाकुर
- मनोरमा शर्मा
- दिनेश शर्मा
- डॉ. विनीत श्रीवास्तव
- सजीश कुमार
- कमता सिंह दीवान
- सुरेश चोपड़ा
- गंगा यादव
- कंचन जायसवाल
- आलोक सिंह
- शेषगिरी राव
- अशोक चंद्रवंशी
- आनंद सागर सिंह
- ऋषिका सिंह
- प्रीति देवता
- वेदप्रकाश साहू
- प्रवेश पांडे
- नरेश खपर्डे
- गौरव शास्त्री
- होरीलाल सिन्हा
- अंकुश राज
- सबेरा शर्मा
- सतीश साहू
- नरेंद्र पतानवार
- सुनील गुप्ता
- मयूर पटेल
- दयालचंद सोनी
- ढोलराज
- रामस्वरूप साहू
- शिव नारायण पाल
- जयप्रकाश यादव
- सूरजबान पैकरा
महाकुंभ में छत्तीसगढ़ का बड़ा प्रतिनिधित्व
प्रयागराज का महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है, जहां लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। छत्तीसगढ़ से 177 लोगों का इसमें शामिल होना राज्य के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।
(शिखर दर्शन के लिए विशेष रिपोर्ट)
