Blog

माता वैष्णो देवी की भक्ति में लीन हुए फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला का माता के भजन से भावुक रूप: कटरा में गाया ‘तू ने मुझे बुलाया शेरावालिये

कटरा (शिखर दर्शन) // नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण उनका माता वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित आश्रम में भक्ति में लीन होकर गाया भजन है। फारूक अब्दुल्ला ने ‘तू ने मुझे बुलाया शेरावालिये’ (Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye) भजन गाकर सभी को चौंका दिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है और वायरल हो गया है।

इस भजन कार्यक्रम में फारूक अब्दुल्ला एक गायक और बच्चों के साथ हिस्सा लेते हुए दिखे। कार्यक्रम के दौरान जब उन्होंने भजन गाया, तो वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे और तालियां बजाने लगे। उनके इस भक्ति भाव को देखकर सभी हैरान रह गए।

इसके अलावा, इस मौके पर उन्होंने कटरा के लोगों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई और रोपवे परियोजना के खिलाफ अपनी चिंता जताई। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मंदिर के संचालन से जुड़े किसी भी निर्णय से स्थानीय लोगों के हितों को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्हें लगता है कि अब सरकार का असली नियंत्रण उनके हाथों में है।”

फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि इस इलाके में रहने वाले लोग माता के आशीर्वाद से अपनी आजीविका कमाते हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा, “जब ईश्वर की शक्ति प्रबल होती है, तो बाकी सभी चीजें फीकी पड़ जाती हैं।”

इससे पहले अप्रैल 2024 में भी फारूक अब्दुल्ला का रामधुन गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।

फारूक अब्दुल्ला के इस नए रूप ने उनके समर्थकों और आलोचकों दोनों को चौंका दिया है, और यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में अधिक चर्चा का विषय बन सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!