छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव की संभावना, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, और तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, 24 जनवरी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को प्रदेश के बीजापुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो कि राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आज मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 24, 25 और 26 जनवरी को प्रदेशभर में तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, आज कुछ स्थानों पर धुंध की स्थिति भी रह सकती है।

राजधानी रायपुर में आज मौसम सामान्य रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में मौसम में ठंडक की स्थिति बनने की भविष्यवाणी की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button