राष्ट्रीय

“फ्लाइट लगेज नियमों में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ इतने बैग ही ले जा सकेंगे, जानें पूरी डिटेल”

फ्लाइट लगेज नियमों में बड़ा बदलाव: यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी, जानें नए नियम

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने फ्लाइट में लगेज से संबंधित नए नियम लागू किए हैं, जो अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी लागू होंगे। इन नए नियमों के तहत, यात्रियों को फ्लाइट के दौरान केवल एक हैंड बैग या केबिन बैग साथ ले जाने की अनुमति होगी, जिसका वजन 7 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

नए नियमों का उद्देश्य
इन नए नियमों का उद्देश्य बढ़ती यात्री संख्या के कारण एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करना और चेक-इन तथा बोर्डिंग प्रक्रिया को अधिक सरल बनाना है। बढ़ती यात्री संख्या और एयरपोर्ट पर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए BCAS और CISF द्वारा नियमों को सख्त किया गया है। अब, यात्रियों के सभी बैग, हैंड बैग के अलावा, सख्ती से जांचे जाएंगे।

नए नियमों के प्रमुख बिंदु

  1. प्रत्येक यात्री को केवल एक केबिन बैग या हैंड बैग साथ ले जाने की अनुमति होगी।
  2. बैग का वजन 7 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।
  3. बैग का आकार 40 सेमी (लंबाई) x 20 सेमी (चौड़ाई) x 55 सेमी (ऊंचाई) से अधिक नहीं होना चाहिए।
  4. व्यक्तिगत बैग, जैसे लैपटॉप बैग, लेडीज पर्स या छोटा बैग, 3 किलोग्राम तक लिया जा सकता है।
  5. इन नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना लगाया जा सकता है।

एयरलाइंस के नए बैगेज नियम
एयर इंडिया और इंडिगो ने भी अपने-अपने बैगेज नियमों को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। एयर इंडिया के इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में 7 किलोग्राम तक का हैंड बैग ले जाने की अनुमति है, जबकि बिजनेस और फर्स्ट क्लास में 10 किलोग्राम तक का बैग लिया जा सकता है। वहीं, इंडिगो में 7 किलोग्राम के केबिन बैग के साथ 3 किलोग्राम का व्यक्तिगत बैग ले जाने की अनुमति है।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

  1. यात्रा से पहले अपने बैग का आकार और वजन चेक करें। अगर आपका बैग 7 किलोग्राम से अधिक है, तो उसे चेक-इन बैग में रखें।
  2. एयरलाइन के नियमों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि कुछ एयरलाइंस के नियम अलग हो सकते हैं।
  3. अपनी यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेज़, दवाइयाँ और महत्वपूर्ण सामान को अपने पास रखें।

नए नियमों का उद्देश्य यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सरल बनाना है। इन नियमों के साथ यात्रा की प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी, जिससे सुरक्षा जांच भी सुगम हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!