बिलासपुर कलेक्टर ने स्कूलों में समर कैंप आयोजित करने के दिए आदेश
बिलासपुर में सरकारी स्कूलों के छात्रों को गर्मियों की छुट्टियों में यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कैंप में बच्चों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉल, प्लेनेटोरियम, तरण पुष्कर और अन्य मनोरंजक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही, उन्हें फिल्में दिखाई जाएंगी और विभिन्न मनोरंजन और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इस आयोजन के अंतर्गत, सरकारी स्कूलों के छात्रों को 15 मई से 15 जून तक समर कैंप में शामिल होने का आयोजन है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम को सुदूर क्षेत्रों के छात्रों और विशेष रूप से आदिवासी बच्चों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाए। निगम कमिश्नर को इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।
- प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना पर जोर: रायगढ़ समीक्षा बैठक में आईजी राम गोपाल गर्ग के सख्त निर्देश
- शेयर बाजार में सपाट कारोबार: बैंकिंग और रियल्टी शेयरों पर दबाव, ऑटो-आईटी सेक्टर में खरीदारी
- सोने-चांदी में फिर आई तेजी: एमसीएक्स पर गोल्ड 1.42 लाख के पार, जानिए देश के प्रमुख शहरों के ताजा भाव
- फिर थमी केदारनाथ यात्रा: गौरीकुंड के पास भूस्खलन से रास्ता बंद, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक



