अनुसूचित जाति मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर की कार्य योजना एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि आगामी सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर गांव, वार्ड और बूथ तक पहुंचकर नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग की शिक्षा के लिए बजट को 11 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 59 हजार करोड़ रुपये किया है, जो सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
छात्रावासों और गांवों में सक्रिय रहने के निर्देश
संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री उमेश जिभेकर ने पदाधिकारियों को अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों और छात्रावासों में नियमित संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
योजनाओं के प्रचार और नियमित जनसंपर्क पर बल
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना संगठन की जिम्मेदारी है।
सह प्रभारी अनिल सोनवानी ने कार्यकर्ताओं से मंडल एवं बूथ स्तर पर नियमित दौरा करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुनने का आह्वान किया।
आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा
बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की समीक्षा की गई। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से जयंती तक आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक की शुरुआत जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा तुलसी बघेल के स्वागत भाषण से हुई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कलेश्वर सूर्यवंशी, महामंत्री अभिषेक सोनकर, सतीश सोनकर, जिला मंत्री भुनेश्वर रात्रे, दीपक सोनवानी, सहस सूर्यवंशी, राजा भास्कर, अभिषेक राज, गणेश अनंत, हरीश भारती, गप्पू बोले, बल्लू सारथी, अशोक पाटले, कुंजबिहारी कौशले, दिलीप कोशले, अरविंद रात्रे, मनीष चौहान, ईश्वर सूर्यवंशी, बसंत गढ़ेवाल, प्रांजल आनंद, प्रमोद गढ़ेवाल, राजेंद्र खांडे, सोहन सोनवानी, देव कुर्रे, राजू जांगड़े, आनंद महारुलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




