बिलासपुर संभाग

हिड़मा विवाद: भाजपा ने अटल श्रीवास्तव से बिना शर्त माफी मांगने को कहा

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव पर नक्सली हिड़मा के कथित महिमामंडन का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों, निर्दोष नागरिकों और आदिवासी परिवारों का अपमान है। भाजपा ने कांग्रेस विधायक से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है।

भाजपा ने कांग्रेस से मांगा जवाब

हर्षिता पांडेय ने कहा कि जिस हिड़मा पर अनेक नक्सली हमलों का आरोप है, उसकी तुलना महान विभूतियों से किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की सोच पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से पूछा कि क्या पार्टी अपने विधायक के कथित बयान से सहमत है। यदि नहीं, तो अब तक उनके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

शहीदों के सम्मान का मुद्दा उठाया

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि बस्तर और अन्य क्षेत्रों में नक्सली हिंसा के कारण अनेक जवानों और निर्दोष लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं। ऐसे में नक्सलियों के प्रति सहानुभूति या उनका महिमामंडन करने वाले किसी भी बयान को जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने इसे शहीदों के सम्मान के विपरीत बताया।

माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की चेतावनी

भाजपा ने कहा कि यदि कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं, तो पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। भाजपा ने इसे जनभावनाओं से जुड़ा विषय बताते हुए कांग्रेस से भी अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!