बिलासपुर संभाग

रॉन्ग साइड से आई कार ने ली छात्र की जान : टक्कर के बाद कई फीट उछला 11वीं का छात्र, नाबालिग चालक पर कार्रवाई

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // शहर के वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से आकर एक्टिवा सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र कई फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद हादसे की भयावहता स्पष्ट हो गई है।

मृतक की पहचान मंगला अभिषेक विहार निवासी रुद्र प्रताप शर्मा (17) के रूप में हुई है, जो महर्षि स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार काले रंग की कार रॉन्ग साइड से आकर सामने से आ रही एक्टिवा से टकरा जाती है। टक्कर के बाद छात्र कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरता है। अनियंत्रित कार आगे बढ़कर एक स्कूल बस से भी जा टकराती है, जिससे कार के परखच्चे उड़ जाते हैं।

घटना के तुरंत बाद घायल छात्र को पहले सिम्स अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नाबालिग चला रहा था कार

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रमांक सीजी 10 बीएच 7752) को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कार एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिर उठे तेज रफ्तार और नाबालिग ड्राइविंग पर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई, प्रभावी निगरानी और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!