रायपुर संभाग

तीन माह के बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी, पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश

छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद के दौरान हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। तीन माह के मासूम बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात पर पति इस कदर गुस्से में आ गया कि उसने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत झुलस गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।

धमतरी ( शिखर दर्शन ) //

आर्थिक परेशानी को लेकर दंपती में होता था विवाद

मामला धमतरी जिले के संबलपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रेणुका की शादी करीब एक साल पहले संबलपुर निवासी बलराम से हुई थी। शादी के बाद से ही आर्थिक परेशानियों को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले भी किसी लोन को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद रेणुका ने अपने तीन माह के बच्चे के लिए उसके पिता से स्वेटर लेने की बात कही।

गुस्से में पति ने उठाया खौफनाक कदम

आरोप है कि बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात पर बलराम भड़क गया और उसने रेणुका पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई।

जिला अस्पताल में उपचार, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!